हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एवं उनके विजन को व्याख्यायित करती पुस्त मोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलेबरी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अथक प्रयत्नों से भारत को मार्डन इंडिया में परिवर्तित कर दिया है। डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन धारा 370 को खत्म करने जैसे बड़े कार्यो के साथ ही वह सदैव व्यक्तिगत जीवन में उच्च आदर्शो के पथ के राही रहे है। उनका जीवन उनकी संघर्ष यात्रा अनुकरणीय है। विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल चोटी ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हम किसी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी के आदर्शों को सभी को अपनाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला मंत्री पुनीत गोयल, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
🔊 Listen to this हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 29 में विद्युत समस्या से हर…
Read more
























