👁 0 views Views
representative image
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): ईदगाह कमेटी हापुड़ ने एक जरूरी ऐलान करके कहा है कि मुस्लिम भाई ईद के दिन सड़कों पर नमाज न पढ़ें। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सड़कों पर नमाज़ अदा करना गैर कानूनी है।
इसलिए ईदगाह में ईदुल अज़हा की नमाज़ चारदीवारी के अन्दर अदा की जायेगी।अगर कोई नमाजी ईदगाह या शहर की किसी भी मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा करता है तो पुलिस और प्रशासन उन के ख़िलाफ़ कारवाई करने पर मजबूर होंगे।
अगर कोई नमाज़ी सड़क पर नमाज़ पढ़ता है और पुलिस और प्रशासन उसके ख़िलाफ़ कोई कानूनी कार्यवाही करती है तो उसकी ज़िम्मेदारी सड़क पर नमाज़ पढ़ने वाले की होगी ।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214

































