हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज से अब यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई, आईएएस की तैयारी अभ्यार्थी कर सकेंगे। एसएसवी पीजी कॉलेज को अभ्युदय योजना का केंद्र बनाया गया है जहां निशुल्क तैयारी का मौका मिलेगा। पहला बैच एक जुलाई से शुरू होने जा रहा है जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आपको बता दें कि जनपद में निजामपुर में स्थित आईएएस व पीसीएस सेंटर में सीमित सीटें हैं जिसकी वजह से अभ्यर्थियों को कोचिंग में काफी परेशानी आती है। ऐसे में एसएसवी पीजी कॉलेज को भी नोडल केंद्र बनाया गया है जहां एक जुलाई से पहला बैच शुरू होने जा रहा है। प्रबंध समिति के सचिव अमित अग्रवाल जोनी ने बताया कि कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यह खुशी का मौका है। इसके लिए प्रबंध समिति की ओर से काफी प्रयास किए गए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























