आई0आई0ए0 धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर ने मण्डल आयुक्त मेरठ से विकास शुल्क में मांगी छूट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ मंडलायुक्त से भेंट कर धीरखेड़ा क्षेत्र में विकास शुरु में छूट मांगी है। प्रतिनिधिमण्डल ने मंडलायुक्त जे0 सेल्वा कुमार को अवगत कराया कि उधोगों के भवन निर्माण की दशा में मानचित्र स्वीकृति पर हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण पूरे प्लॉट एरिया पर विकास शुल्क कर रहा है जबकि शासनादेश के अनुसार “लघु उधोगों की स्थिति में फैक्ट्री निर्माण की दशा में प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार निर्रित सैट बैक, पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग एरिया, कच्चे माल की इकट्ठा करने के उपयोगी में आने वाले भाग पर फैक्ट्री एक्ट एवम् प्रदूषण नियंत्रम अधिनियम के अनुसार ग्रीन एरिया के रुप में छोड़े गये भाग पर विकास शुल्क में छूट दी जाएगी। प्रतिनिधि मण्डल ने मण्डलायुक्त से अनुरोध किया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया जाये कि प्राधिकरण शासनादेशों के अनुसार भवन निर्माण की दशा में विकास शुल्क में छुट दें। मण्डलायुक्त ने प्रतिनिधिमण्डल को उधमियों को दूर करने के लिये प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में उधमी पवन कुमार शर्मा एकम् सर्वेन्द्र रस्तोगी आदि शामिल थे।

Hungry Hacker’s लाएं हैं फूड लवर्स के लिए BEST COMBO: 7248676869   

 

 

,

 







Related Posts

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

🔊 Listen to this हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर एक स्कूल के…

Read more

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

🔊 Listen to this भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय सोमवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

बुलेट सवारों ने मचाया हुड़दंग, छोड़े पटाखे

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण
error: Content is protected !!