हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के महिला थाने में गुरुवार को उस वक्त बड़ा ही भावुक दृश्य उत्पन्न हो गया जब एक व्यक्ति ने भविष्य में शराब न पीने तथा पत्नी व बच्चों को संग रख कर जीवन निर्वाह करने का संकल्प लिया और महिला थाना से पत्नी को लेकर हर्ष के साथ घर लौट गया।
नूरनगर मेरठ के प्रदीप का विवाह इंद्रगढ़ी गाजियाबाद की श्वेता के साथ हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया और मामला महिला थाना हापुड़ तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग गुरुवार को थाना में उपस्थित हुए और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041
























