👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव के चलते सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरु कर दी है और जनपद हापुड़ में नामांकन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिले में सोमवार को गढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी आभा चौधरी के पति सचिन चौधरी नामांकन पत्र लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ हापुड़ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल और काग्रेस नेता अंकित शर्मा भी मौजूद रहे। सभी प्रत्याशियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।





























