
पति ने पत्नी को मारकर शव कुएं में फेंका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मार कर कुएं में फेंक दिया और पत्नी के गायब होने की खबर फैलाकर इधर-उधर ढूंढने का नाटक करता फिरता और पुलिस से भी मदद मांगी परंतु पुलिस ने व्यक्ति के नाटक का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने महिला का शव कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है और पति को हिरासत में ले लिया है। यह मामला जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव वेट का है।
गांव वैट के मोहम्मद आजाद का विवाह 15 साल पहले मेरठ के गांव अजराड़ा निवासी 36 वर्षीय गुलशन के साथ हुआ था दोनों में पारिवारिक कलह रहती थी। बात 15 सितंबर की रात की है कि मौहम्मद आजाद ने दूध में नींद की गोलियां मिलाकर गुलशन को पिला दिया। पत्नी के बेहोश होने पर आजाद ने दुपट्टे से पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और शव को गांव वैट के जंगल में एक कुएं में फेंक दिया।
चालक आजाद ने वारदात को छुपाने के लिए 16 सितंबर को थाना सिंभावली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी।
वैट पुलिस चौकी प्रभारी जय इंद्र जयंत ने पूछताछ के लिए पति आजाद को बुलाया और पुलिस पूछताछ के दौरान आजाद टूट गया और पत्नी गुलशन की हत्या कर सब को कुएं में फेंकना बताया। पुलिस ने आजाद की निशानदेही पर गुलशन का शव रात्रि में ही कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया पुलिस ने कुछ ही घंटे में पति की चालाकी का भंडाफोड़ दिया।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को गुलशन के पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को पति पर संदेह हुआ तो उसने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। पति ने पुलिस को बताया कि उसने गुलशन के दूध में नींद की गोली मिलाकर उसे पीला दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी जिसके बाद दोस्त की ई-रिक्शा के माध्यम से शव को कुएं में फेंक दिया। दोनों के बीच आपसी सामंजस्य से नहीं था। इसके चलते पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सह अभियुक्त की तलाश कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























