हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव अचपलगढ़ी में शनिवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पति ने पत्नी को चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आकर पति-पत्नी में समझौता करा दिया। फिलहाल किसी तरह की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























