
कार की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की विवाहिता को उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने भी विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया।
देहात क्षेत्र के गांव कोटला सादात की महिला ने बताया कि मस्जिद वाली गली कोटा सादात थाना हापुड़ देहात के इमरान के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में पीड़िता के परिजन ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते। मांग पूरी होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































