👁 0 views Views
पति ने पत्नी को गर्म प्रेस से दागा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के पति ने प्रताड़ित किया। मारपीट कर उसके शरीर को गर्म प्रेस से दागा। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में मौहल्ला करीमपुरा के अमन उर्फ नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कार्रवाई की जाएगी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























