पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का किया विरोध तो पति ने पीटा, मुकदमा दर्ज












पत्नी ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का किया विरोध तो पति ने पीटा, मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि काफी लंबे समय से पीड़िता के साथ शारीरिक उत्पीड़न करता रहा है। आरोपी व उसकी मां विवाहिता के साथ मारपीट करते रहे हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता। शादी के बाद पीड़िता ने पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया। पति व सास के उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले पांच वर्षों से पीड़िता अपने बच्चों के साथ अलग किराए के मकान में रह रही है। नौ अप्रैल को पीड़िता भाई के साथ अपने पुत्र का दाखिला पंजाब के पटियाला स्थित मूकबधीर विद्यालय के लिए गई थी। दाखिले के दौरान माता-पिता का विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य था। पति व सास भी विद्यालय पहुंचे थे। पंजाब से वापस लौट के बाद आरोपी पीड़िता को घर से ले गया। रात भर आरोपी ने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध पर पति व सास ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सास व पति पर मुकदमा दर्ज किया है।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!