
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में होली के अवसर पर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए जिनमें से पति को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। पति-पत्नी पर होली खेल रहे थे। तभी दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमे से पति योगेंद्र को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























