
गर्भवती महिला को पीटने के मामले में पति समेत आधा दर्जन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र सद्दीकपुरा निवासी गर्भवती महिला के साथ-साथ ससुरालियों ने मार पिटाई की। गर्भवती महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लालच में पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
फरीन ने बताया कि उसका निकाह जुलाई 2021 में गाजियाबाद के शोएब से हुआ था जिसमें उसके परिवार ने 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद शोएब, सास कौशर, जेठ वसीम, जेठ अशरफ, नन्द शहाना और नन्दोई आज़म ने अतिरिक्त पांच लाख रुपए और गाड़ी की मांग की। तीन बच्चों की मां और एक आठ महीने की गर्भवती फरीन को आरोपियों ने बुरी तरीके से पीटा। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020






























