चिकित्सा शिविर से सैकडों लोग हुए लाभान्वित
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद माधव शाखा हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को शिवपुरी में एक निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, बी.एम.डी., कैंसर स्क्रीनिंग – मैमोग्राफी, पैप समीयर, चेस्ट एक्सरे जांच की। शिविर से 148 लोग लाभान्वित हुए। शाखा अध्यक्ष कपिल एस एम व मंत्री सुधीर गुप्ता ने आए हुए सभी डॉक्टर व उनकी टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष मुकुल जिंदल नरेश गर्ग,विनोद गुप्ता, राकेश वर्मा,अनुज मित्तल, अतुल कंसल, विपुल मित्तल, आशीष गर्ग, पंकज गर्ग, अनुज गोयल, मधुर कंसल, अरुण त्यागी, सुरेश केडिया अशोक बबली, अमिताभ गुप्ता, रमन गर्ग, विकास अग्रवाल, सुधीर चोटी, लवलीन, सुशील वर्मा, नीलम गर्ग, कीर्ति सिंघल, श्वेता जिंदल, नेहा गर्ग आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























