
निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर से सैकड़ों रोगी हुए लाभान्वित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मानव सेवा मिशन हापुड़ व वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हापुड में एक निशुल्क आँखों कि जांच व मोतियाबिंद परीक्षण का शिविर लगाया गया।शिविर में व्यक्तियों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गयी और 140 व्यक्तियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद भेजा गया जिनका ऑपरेशन किया जायेगा तथा 38 जरुरतमंदों को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रधान विनोद गुप्ता, मंत्री दिनेश बाहेती, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार महेश, पुनीत गोयल, विधायक विजयपाल आढती, राजेंद्र मित्तल, रविन्द्र गुप्ता राजेन्द्र अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता मुकेश जावेदिया,
सुरेश जिंदल, संदेश आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























