
त्यागी नगर में सैंकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित त्यागी नगर में पाठक चक्की वाली गली में पिछले चार दिनों से साफ पानी की पाइपलाइन लीक हो रही है जिसकी वजह से गड्ढे में पानी भरता जा रहा है। ऐसे में गड्ढा खाली कराने के लिए इस पानी को नाली में डाला जा रहा है। पिछले चार दिनों से सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया है जिसकी वजह से लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मामले में संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है और शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले छह महीने में तीसरी बार इस गड्ढे को खोला गया है जिसमें पानी का रिसाव होने की वजह से आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हो गई। लोगों ने मामले में नाराजगी ज़ाहिर की है। गड्ढे को खोदा तो गया है लेकिन इसके चारों तरफ किसी तरह का संकेतक नहीं लगाई गया है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारी लापरवाही छोड़कर गड्ढे को भरें और नाली में बर्बाद हो रहे पानी की पाइपलाइन को दुरुस्त करें।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601





























