हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में सोमवार को पाइपलाइन फटने से लाखों लीटर साफ पानी बर्बाद हो गया। स्वच्छ पेयजल नाली में बहने लगा। स्थानीय लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करें जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
मामला सोमवार का है जब किन्हीं कारणों से पानी की पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटने से सैकड़ों लीटर पानी सड़कों पर आ गया और नालियों में बहने लगा। पानी का प्रेशर इतनी तेज था कि आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया। साफ पानी की पाइपलाइन फटने से आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































