
पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद, खेत बने तालाब
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के ग्राम भरना से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां राजवाड़े की पटरी के अचानक टूटने से किसानों की मेहनत पानी में बह गई। इस हादसे में सैकड़ों बीघा फसल पूरी तरह तबाह हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि राजवाड़ा काफी समय से जर्जर हालत में था, लेकिन इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन हर बार शिकायतों को नजरअंदाज किया गया।
राजवाड़ा टूटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी खेतों में घुस गया और देखते ही देखते हरी-भरी फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई। गेहूं, गन्ना और अन्य फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं। किसानों का कहना है कि अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)



























