हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): पंचगव्य विघापीठम विश्वविद्यालय कांचीपुरम, तमिलनाडु के उपकुलपति वरिष्ठ आई ए एस डाoकमल टावरी ने भगवती गंज में रघुवीर शरण तेलवालों के गोदाम पर पहुंच कर विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों को देखा और कहा कि वनौषिधयों के प्रयोग से मनुष्य निरोगी रह सकता है।नीम, तुलसी, गिलोय, एलोवीरा,अर्जुन, हल्दी जैसे औषधीय पोधों को लगाना चाहिए। अनेक घरेलू व सस्ते उत्पादों के प्रयोग से मनुष्य निरोगी रह सकता है। रजत सिंघल ने अनेक उत्पादों की गुणवत्ता तथा प्रयोग विधि को बताया। ए टी एम एस कालेज के चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चन्द्र जैन उनके साथ थे। उसके बाद डाo कमल टावरी ने बाबूगढ के कृषि विज्ञान केन्द्र में जाकर वहाँ के केंद्र प्रभारी डाoहसराज सिंह व उनके स्टाफ के साथ गांव व कृषि के विकास पर बातचीत कर आवश्यक सुझाव दिए।























