खतरनाक अवैध कटों से मानव की जान खतरे में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर के बीच से गुजर रहे डिवाइडर में जगह-जगह बने अवैध कट हादसों को न्यौता दे रहे है। इन अवैध कटों से गुजरने वाले लोगों को इस बात का जरा भी इलम नहीं कि शार्टकट उन्हें महंगा भी पड़ सकता है।
ई हापुड़ न्यूज दिल्ली-गढ़ रोड पर बने एक ऐसे अवैध कट की ओर पुलिस व प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जहां से हर वक्त लोग जान की परवाह किए बगैर हादसे को न्यौता देते हुए दिनभर निकलते रहते है।
यह अवैध कट तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर अटल गौरव पार्क के निकट बना है। इस अवैध कट से दुपहिया वाहन चालक गुजरते रहते है, जो हादसे को न्यौता देते है। आइए आप ही देखें कि लोग जान को खतरे में डाल कर किस प्रकार सबसे बड़े और खतरनाक अवैध कट से गुजर रहे है। नागरिकों ने खतरनाक अवैध कट को तुरंत बंद करने की मांग की है।






























