👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर स्थित पाइप बनाने की एक फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की मशीन से गिरकर मौत हो गई. मशीन के ऊपर से मजदूर अचानक गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. गुस्साए श्रमिकों ने फैक्ट्री में जबरदस्त हंगामा किया और मुआवजे की मांग की. आनन-फानन में मजदूर को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 26 वर्षीय शोएब निवासी गांव कल्लूगढ़ी मसूरी गाजियाबाद के रूप में हुई है. बता दें कि मामले की सूचना मसूरी थाने को भेज दी गई है जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भेजा जाएगा.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749





























