दाल अरहर में भयंकर तेजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अरहर की दाल में भयंकर तेजी से रसोई का स्वाद ही बिगाड़ दिया। अब महिलाएं थाली में अरहर की दाल परोसने से परहेज करने लगी है। हापुड़ में अरहर की दाल सोमवार को फुटकर में 160 रुपए प्रति किलो बिकी है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि अरहर की नई फसल की आवकें शुरु होने पर ही मंदा आ सकता है। हापुड़ में अरहर व अन्य दालों के भारी स्टाक है।
























