हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूक्रेन-रुस में जारी युद्ध से विदेश से भारत मे गेहूं की डिमांड आने से गेहूं के दामों में शनिवार को जबरदस्त उछाला देखने को मिला और आटा मिल पहुंचे गेहूं के दाम 2170 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए, जबकि मंडी में 2070 से 2100 रुपए तक बिक गेहूं बिका।
एक तो गेहूं का उत्पादन पहले से ही कम बताया जा रहा है, दूसरे भारत से गेहूं निर्यात की बढ़ती हुई सम्भावना से भी तेजी को बल मिला है। हापुड़ मंडी में स्टाकिस्ट, आटा मिल, चक्की वाले, उपभोक्ता लिवाल है। गेहूं में तेजी को देखते हुए किसान ने भी गेहूं रोक लिया है। गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल है।
जनपद हापुड़ में गेहूं की कटाई पूर्ण यौवन पर है और अगले एक पखवाड़े में पूरी होने की सम्भावना है। गेहूं कटाई के साथ-साथ गेहूं की गहाई तथा खेतों से गेहूं उठाने का काम भी तेजी से चल रहा है। हापुड़ मंडी में धड़ल्ले से बिकने वाला राशन का गेहूं भी तेजी को नहीं रोक पा रहा है। खुले बाजार में गेहूं का दाम समर्थन मूल्य से ऊंचा होने पर सरकार का गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा होना टेढी खीर दिखाई दे रहा है। गेहूं के दाम भड़कने से शनिवार को आटा भी 24-25 रुपए प्रति किलो तथा एमपी के आटे का दाम 32 रुपए प्रति किलो हो गया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































