हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की ज्ञानलोक कालोनी की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर घर में रखा हुआ घरेलू सामान व जेवर आदि एक वाहन में लादकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने हापुड़ कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ज्ञानलोक में रहने वाली महिला ने पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके ससुर, जेठ, जेठानी आदि उसके घर पर आ धमके और एक मैजिक गाड़ी में घर में रखा हुआ फर्नीचर, जेवर, कपड़े आदि लादकर ले गए। पुलिस ने धारा 380, 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है पुलिस मामले जांच कर रही है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























