पांच करोड़ की टर्नओवर पर ई-इन्वाइसिंग जरूरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इन्डियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन (आई०आई०ए०) के हापुड़ चैप्टर द्वारा चैप्टर चेयरमैन शान्तनु सिंहल की अध्यक्षता में सोसाइटी भवन धीरखेड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन हापुड़ क्षेत्र में उद्यमियों को जी०एस०टी० से संबंधित आ रही समस्याओं के निवारण के लिए किया गया। बैठक में हापुड़ से जी०एस०टी० विभाग के लालचन्द (डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स), संजीव पाठक (डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स) एवम् अजय पाण्डेय (असि० कमिश्नर स्टेट टैक्स) उपस्थित हुए।


चेयरमैन शान्तनु सिंहल ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे ई-इन्वाइसिंग के बारे में उद्यमियों को जानकारी देने का निवेदन किया। संजीव पाठक ने एक अगस्त से पांच करोड़ एवम् उससे अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों के लिए अनिवार्य रूप से शुरु होने वाली ई-इन्वाइसिंग के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात् उद्यमियों ने जी०एस०टी० विभाग से संबंधित आने वाली समस्याओं को उठाया एवं अधिकारियों ने उद्यमियों को उनके निवारण के तरीकों से उद्यमियों को अवगत कराया।
अशोक छारिया ने अपना मत रखते हुए कहा कि विभाग को इस पर नियम बनाना चाहिये कि खरीददार को आई०टी०सी० की क्रेडिट जब दी जाये जब वो अपने सप्लायर का भुगतान समय से कर दें।
पवन शर्मा के कैपिटल गुडस की खरीद पर मिलने वाली आई०टी०सी० के नियमों की स्पष्टता पर पूछने पर अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का संतुष्टिपूर्ण उत्तर दिया।


इसके अलावा उद्यमियों ने अपना मत रखते हुए कहा कि चूंकि अब जब ई-इन्वाइसिंग की अनिवार्यता हो रही है। अतः अब ई-वे बिल की अनिवार्यता खत्म कर देनी चाहिये । बैठक में शान्तनु सिंह (चैयरमैन), पवन शर्मा (सचिव), सतीश बंसल (कोषाध्यक्ष). राजेन्द्र गुन्ता (पूर्व चेयरमैन), विजय शंकर शर्मा (राष्ट्रीय सचिव) अशोक छारिया (केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य), कपिल अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, जयनारयण गोयल, जसवीर मलहोत्रा व अन्य उद्यमी उपस्थित हुए।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…

Read more

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला प्रीत विहार में फ्लैट में 16 फरवरी की देर शाम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज

गढ़: मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली सीज
error: Content is protected !!