हापुड़ के व्यापारी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पैट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी के आरोपी हापुड़ के व्यापारी विनय कुमार पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। आइए आपकों बताते है कि क्या है पुरा मामला। हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड के रहने वाले रामौतार के बेटे विनय कुमार के नाम एक टैंकर है। जिसमें भारत पैट्रोलियम का 12 हजार लीटर डीजल भरा था। 27 जून को यह टैंकर जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में एक अहाते निकट खड़ा मिला। इसके साथ ही दो अन्य टैंकर भी खड़े थे।
मुखबिर ने आपूर्ति विभाग को यह सूचना दी कि अहाते के निकट डीजल व पैट्रोल से भरे टैंकर खड़े है जिनसे कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर पूर्ति निरीक्षण प्रीति रानी व पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच पर सूचना सटीक पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षण ने हापुड़ टैंकर के मालिक विनय कुमार पुत्र रामौतार निवासी स्वर्ग आश्रम व टैंकर चालक मेरठ के चुन्नी लाल सहित अहाता मालिक व अन्य टैंकर मालिकों व चालक के विरुद्ध धारा 420 व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अरनिया में तैनात अवर निरीक्षण प्रमोद कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
मौके से बरामद होदी से तेल निकालने वाली मशीन, प्लास्टिक केन, प्लास्टिक के खाली ड्रम आदि बरामद होने से इस आशंका को बल मिला है कि मथुरा रिफाइनरी से पैट्रोलियम पदार्थ लेकर आने वाले टैंकरों मे हेराफेरी की जाती है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























