हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा को नारी शक्ति मिशन के तहत तिरंगा पटका पहनाकर व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था लगातार नारी शक्ति मिशन के तहत जिले की सभी पुलिस व प्रशासनिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता रहेगा। सम्मानित करने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी युवा कमांड के जिला अध्यक्ष तरूण ध्यानी मौजूद रहे
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542























