अवैध निर्माण पर HPDA  की नजर हुई तेज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों को लेकर HPDA की नजर तेज हो गई है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण अभी तक 500 से अधिक निर्माणों व अवैध कालोनियों को चिन्हित कर चुका है और यह सिलसिला जारी है।

बता दें कि गत दिनों HPDA की बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त ने अवैध निर्माणों को गिराने तथा अवैध कालोनियों को जमींदोज करने का निर्देश दिया था और साथ ही कहा था कि यदि आदेश पर अमल नहीं किया गया तो दोषी के विरूध्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईहापुड़ न्यूज की टीम ने अवैध निर्माणों को लेकर बृजघाट से पिलखुवा तक एक सर्वे किया जिसमें बड़ी तादाद में अवैध रूप से निर्मित कई-कई मंजिलें व्यवसायिक भवन पाए गए है। काले धन कुबेरों की हिम्मत देखिए ये व्यवसायिक भवन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने है। यदि हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर की ओर चलें तो दोनों ओर कई-कई मंजिल ऊंचे व्यवसायिक भवन लोगों को चिढ़ा रहे है। अनेक भवन तो ऐसे हैं जिनका लैंड यूज भी नहीं बदला गया है और व्यवसायिक भवन खड़े हो गए।

प्राधिकरण का रिकार्ड बताता है कि प्राधिकरण ने अपने स्थापना काल से लेकर आज तक आवासीय भूखंड को व्यवसायिक भूखंड में परिवर्तित नहीं किया है। जब भूखंड परिवर्तित नहीं हुए तो आवासीय भवन को गिराकर उस पर व्यवसायिक भवन कैसे बन गया। ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध भवनों का निर्माण प्राधिकरण व धन कुबेरों की सांठगांठ से ही सम्भव हो पा रहा है।

सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!