हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया और साथ ही अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हापुड़ की चितौली रोड पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास 2700 वर्ग मीटर में आस मोहम्मद पुत्र नूर अहमद, गुड्डू और देवेंद्र आढ़ती द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग, शहनवाज द्वारा चितौली रोड पर 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, 10,000 वर्ग मीटर में इमटोरी चितौली रोड, बाईपास से सटे ग्रीन बेल्ट की भूमि को सम्मिलित करते हुए गोपाल कुमार आर्य द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, 8800 वर्ग मीटर में करीमपुर रामपुर रोड पर सलाउद्दीन द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग और हापुड़ की करीमपुरा में स्थित रामपुर रोड पर अशोक त्यागी द्वारा 8800 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसे अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान प्रभारी परिवर्तन प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता महेश चंद्र उप्रेती, प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।
































