हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध कॉलोनियों व अवैध भवनों पर एचपीडीए का बुलडोजर लगातार चल रहा है. हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एचपीडीए के विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना हाफिजपुर के सहयोग से मजिस्ट्रेट पुष्पांकर देव की उपस्थिति में अवैध कॉलोनियों व निर्माणों के विरुद्ध तीन प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.
कार्रवाई में गोपाल कुमार आर्य द्वारा खसरा संख्या 9/1 ग्राम इमटोरी चितोली रोड बाईपास से सटे ग्रीन बेल्ट की भूमि को सम्मिलित करते हुए लगभग 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पवन कुमार गोयल पुत्र ओम प्रकाश द्वारा चितौली रोड ईट भट्टे के पास हापुड़ पर लगभग 15,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग तथा कमर चंद, मोहम्मद आसिफ, गुलाम मोहम्मद द्वारा ग्राम इमटोरी के खसरा संख्या 16 की भूमि पर लगभग 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, विकास, निर्माण एवं कार्यालय हेतु बने कमरों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. पूर्व में उपरोक्त प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया था जिसमें विकासकर्ताओं द्वारा पुनः विकास कार्य किए जाने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.
इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन आरजी गर्ग, अवर अभियंता सुभाष चंद्र चौबे, नीरज शर्मा, वीरेश कुमार राणा, देशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे. उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण कर्ताओं को पुनः चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनी विकास निर्माण को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास निर्माण करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माण कर्ताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626





























