
एचपीडीए पिलखुवा में कराएगा विकास कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण, पिलखुवा के मुख्य मार्ग और रेलवे रोड तिराहे का सुंदरीकरण कराएगा। करीब 5 करोड रुपए की लागत से नौ स्थानों पर सड़के आदि बनाई जाएगी जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। विकास कार्य के लिए टेंडर निकाले गए हैं। सितंबर के महीने के मध्य तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य को कराया जाएगा।
प्राधिकरण द्वारा 134.71 लाख रुपये से हाईवे 9 से पिलखुवा मुख्य मार्ग एवं रेलवे रोड तिराहे का विकास व सुंदरीकरण, 97.41 लाख से रमपुरा में सभासद के घर के सामने से मोक्ष धाम से आगे रूपनगर को जाने वाली सड़क, 70.22 लाख से पिलखुवा में छिपीवाड़ा में विभिन्न सड़कें, 64.40 लाख से अशोकनगर पिलखुवा की विभिन्न गलियों में सीसी रोड व नाली निर्माण होगा।
58.07 लाख से पिलखुवा में मोदीनगर बाईपास से रमेश सैनी के घर तक एवं सुमित चौधरी वाली गली व मोहल्ला शुक्लान के अवशेष मार्ग, 25.56 लाख से हापुड़ की चंद्रलोक काॉलोनी में पीली कोठी के पीछे इंटरलॉकिंग सड़क, 24.87 लाख से हापुड़ में एलएन पब्लिक स्कूल के सामने क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग सड़क को निर्माण होगा।
वहीं, 20.83 लाख से ग्राम डूहरी में इलेक्ट्रिक सब स्टेशन से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण एवं श्मशान घाट की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का निर्माण और 12.33 लाख से गढ़मुक्तेश्वर योजना में अधिग्रहीत भूमि में से प्राधिकरण कब्जे वाली भूमि पर फैंसिंग का कार्य कराया जाएगा। बता दें कि पिलखुवा के मुख्य मार्ग और रेलवे रोड तिराहे से हर दिन 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। विकास कार्य होने से वाहन चालकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































