
एचपीडीए धौलाना में 5 करोड़ से बनाएगा सड़के
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण धौलाना विधानसभा क्षेत्र में करीब 5.20 करोड़ की लागत से सड़कों व नालियों का निर्माण करेगा। इसके साथ ही पिलखुवा में तिराहे का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। समय सीमा तय की गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य पूरे कराए जाएंगे।
प्राधिकरण द्वारा 1.34 करोड़ से एनएच-09 से पिलखुवा मुख्य मार्ग एवं रेलवे रोड तिराहे का विकास व सुंदरीकरण, 97.41 लाख से मोहल्ला रमपुरा में सभासद राकेश तोमर के यहां से रुपनगर को जाने वाली सड़क के सीसी रोड का निर्माण, 70. .22 लाख से पिलखुवा में छिपीवाड़ा में विभिन्न सड़कों का सुदृढीकरंण, 64.40 लाख से अशोक नगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड व नाली निर्माण, 58.. 07 लाख से पिलखुवा में मोदीनगर बाइपास से व मोहल्ला शुक्लान से जटपुरा मार्ग के अवशेष मार्ग में सीसी रोड व नाली निर्माण, 20..83 लाख से गांव डूहरी में इलेक्ट्रिक बस स्टेशन से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण व श्मशान घाट की चाहरदीवारी और 18.65 लाख से रुपनगर पबला रोड पिलखुवा में सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241




























