हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से सटे धीरखेड़ा में अवैध प्लॉटिंग जोरों-शोरों पर है जहां रोशन खरबंदा द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एचपीडीए ने कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही यहां अवैध प्लॉटिंग काटी जा रही थी। इसके खिलाफ एचपीडीए ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया और निर्माणकर्ता रोशन खरबंदा को चेतावनी दी कि भविष्य में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध प्लॉटिंग ना की जाए वरना एचपीडीए कड़ी कार्रवाई करेगा।
कॉलोनाइजर दिखाते हैं सपने:
आपको बता दें कि अवैध कॉलोनाइजर पहले तो अवैध प्लाटिंग करते हैं और भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में उलझाकर प्लॉट बेच देते हैं। बड़े-बड़े सपने दिखाकर अवैध प्लाट लोगों को बेचे जाते हैं। कई कॉलोनाइजर तो ऐसे हैं जो कि सड़क भी बना लेते हैं जिससे आने-वाले ग्राहक उनकी बातों में आ जाएं। इतना ही नहीं बल्कि कई अवैध कॉलोनाइजर तो सड़कों पर स्ट्रीट लाइट आदि भी लगा लेते हैं जिससे आने वाले ग्राहक को भरोसा हो जाए कि यह प्लाटिंग वैध है। कुछ इसी तरह की अवैध प्लाटिंग पर एचपीडीए ने कार्रवाई की जिससे अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512




























