एचपीडीए ने चार प्रकरणों में की सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चार मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। एचपीडीए ने हापुड़ में अवैध रूप से किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ में दस्तोई रोड पर जिला अस्पताल के पीछे राकेश कुमार द्वारा 150 वर्ग मीटर में किए गए व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। हापुड़ की मेरठ रोड पर ईदगाह के सामने गांव असौड़ा में रईस चौहान द्वारा ढाई सौ वर्ग मीटर में किए गए व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली में आलोक कुमार द्वारा 80 वर्ग मीटर में किए गए व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। इसके साथ ही हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन में वसीम चौधरी पुत्र मुजाहिद द्वारा 100 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चारों प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की और अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी परिवर्तन/अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दुबे, वीरेश कुमार राणा, प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500


























