हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देशों के कम में गुरुवार को हापुड़ विकास क्षेत्र में सत्येन्द्रसागर, सक्षम अधिकरी/वित्त नियंत्रक व प्रमोद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, एच.पी.डी.ए. के दिशा निर्देशन में एवं मजिस्ट्रेट पुष्पाकर, नायब तहसीलदार, हापुड़ की उपस्थित एवं पुलिस बल थाना कोतवाली, हापुड़ के सहयोग से अवैध विकास/निर्माण के विरुद्ध 01 प्रकरण में सीलिंग की कार्रवाई की गयी। इस कार्रवाई में मूलचन्द त्यागी पुत्र रघुनन्दन त्यागी द्वारा ग्राम अच्छेता दिल्ली रोड हापुड़ पर निर्मित 04 दुकानों को सील किये जाने की कार्रवाई की गयी।
इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन तुषार कान्त जैन, अवर अभियान राकेश सिहं तोमर, देशपाल सिंह नीरज शर्मा सुभाष चन्द चौबे व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे। उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुन: चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध कालोनी /विकास /निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास /निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























