हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की और सात प्रकरणों में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही में हाजी फुरकान पुत्र यूनुस व सुभाष चंद त्यागी द्वारा दस्तोई रोड पर लगभग 15200 वर्ग मीटर पर की गई अवैध प्लाटिंग, सुधीर त्यागी द्वारा खसरा संख्या 251, ग्राम जस रूपनगर, हापुड़ पर लगभग 1250 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मुकेश त्यागी व हुकम सिंह पुत्र भूरे द्वारा खसरा संख्या 51 ग्राम असोडा, दस्तोई रोड पर 6000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, फुरकान अली द्वारा जस रूपनगर, बिजली घर के पास दस्तोई रोड, हापुड़ पर लगभग 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, राकेश त्यागी द्वारा जस रूपनगर, मोदीनगर रोड, बिजली घर के पीछे लगभग 13000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सतीश चंद त्यागी द्वारा रामजस रूपनगर मोदीनगर रोड, हापुड़ पर लगभग 4000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग एवं कुलदीप पुत्र सेंसर पाल द्वारा दस्तोई रोड पर लगभग 11000 वर्ग मीटर में की गई अवैध फ्लोटिंग को ध्वस्त किए जाने की कार्यवाही की गई।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

































