
एचपीडीए की धीरखेड़ा, अपना घर कॉलोनी व चमरी में कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ कोतवाली पुलिस और थाना खरखौदा पुलिस के सहयोग से धीरखेड़ा तथा हापुड़ में हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए द्वारा गुरुवार को हुई कार्रवाई में दो प्रकरण में सीलिंग और एक प्रकरण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हापुड़ से सटे धीरखेड़ा की मेरठ रोड पर स्थित मित्तल एंटरप्राइजेज के सामने बबलू कसाना द्वारा 500 वर्ग मीटर में किए गए अवैध दुकान व ऑफिस के खिलाफ कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं रेनू वर्मा पत्नी अजय वर्मा द्वारा हापुड़ की दिल्ली रोड पर अपना घर कॉलोनी में शिव शक्ति धाम मंदिर के बराबर में 90 वर्ग मीटर में किए गए आवासीय निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। इसी के साथ विभाग ने हापुड़ के गांव चमरी में डीएवी स्कूल के सामने विकास अग्रवाल द्वारा 22,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही अवैध निर्माण हो रहा था जिसे ध्वस्त कर दिया। कुल दो प्रकरणों में सीलिंग और एक प्रकरण में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान प्रभारी प्रवर्तन राज सिंह, कमल सिंह थापर, अवर अभियंता संजय सिंह, सत्यवीर सिंह, प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























