👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना के एच ब्लॉक और प्रीत विहार द्वितीय योजना में एक साइट/सेल्स ऑफिस स्थापित करते हुए प्राधिकरण कार्यालय पर भी एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जिनके माध्यम से अनिस्तारित संपत्तियों के क्रय के लिए इच्छुक व्यक्तियों को पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत भवनों का आवंटन किया जाएगा. प्राधिकरण के इस कदम से प्रथम सप्ताह में पांच भवन विक्रय किए गए.
बता दें कि इन स्थापित की गई हेल्प डेस्क का उद्देश्य प्राधिकरण के निर्मित भवन विक्रय हेतु एवं प्राधिकरण से क्रय किए गए भवनों/भूखंडों के आवंटियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर सुविधाएं सुलभ कराना भी है.

























