हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में बाबूगढ़ पुलिस के सहयोग से बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित अवैध निर्माण को सील किया जिनमें मुख्य रूप से ढाबे शामिल हैं। कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि यह ढाबे नियम विरुद्ध बन रहे थे जिसके चलते एचपीडीए ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू चौधरी पुत्र महेंद्र सिंह द्वारा गांव चकसैनपुर बाबूगढ़ नया बाईपास गढ़ दिल्ली रोड हापुड़ पर व्यवसायिक प्रयोग के लिए निर्माणाधीन भवन, बून्दू खां पुत्र छोटे खां द्वारा नया राष्ट्रीय राजमार्ग-9 बाबूगढ़ तथा बिस्मिल्लाह ढाबा में निर्माणाधीन टीन शेड को एचपीडीए ने सील कर बड़ी कार्रवाई की है। इसी के साथ अजय कुमार पुत्र राजपाल सिंह द्वारा नया बाईपास कुचेसर रोड चौपला पर निर्मित पांच दुकानों की सील क्षतिग्रस्त होने पर फिर से दुकानों को सील किया है। इस दौरान झिलमिल टूरिस्ट ढाबा भी सील किया गया है जो नियम विरुद्ध बना था। मानकों के विपरीत बन रहे या बन चुके भवनों को एचपीडीए के अधिकारियों ने सील कर बड़ी कार्रवाई की है।
एचपीडीए के इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियंता नीरज शर्मा, अंगद सिंह, प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा बाबूगढ़ पुलिस बल मौजूद रहा।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347


























