हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण ने सिंभावली-गढ़ क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकानों को सील किया है और सील मकानों पर नोटिस चिपकाते हुए भवन स्वामियों से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। एचपीडीए के विशेष कार्य अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता रामगोपाल सिंह ने मंगलवार को गांव बक्सर में हसनपुर मोड़ पर कार्रवाई करते हुए एक मकान और चार दुकानों सील कर दिया। वहीं प्राधिकरण ने एक हॉल को भी सील कर दिया है। प्राधिकरण ने इससे पहले एक भवन को सील किया था लेकिन सील क्षतिग्रस्त होने से भवन पर दोबारा सील लगाई गई है। वहीं एचपीडीए ने गढ़ क्षेत्र में गांव बदरखा के पास अवैध निर्माण को भी सील करने की कार्रवाई की और स्वामियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033




























