हापुड ,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की और बिना मानचित्र स्वीकृत या स्वीकृति मानचित्र के विपरीत चल रहे होटलों पर शिकंजा कसा। एचपीडीए ने इस दौरान पांच प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में हाथों व पैरों की उंगलियों पर आई सूजन को ऐसे करें कम
https://healthycharcha.in/how-to-reduce-swelling-on-fingers-and-toes-in-winter/
प्राधिकरण के अधिकारियों ने गढ़ के गांव अठसैनी में फुरकान उर्फ सूके द्वारा 1,500 वर्ग मीटर में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना शिवा ढाबा, गांव अठसैनी में 2,000 वर्ग मीटर में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाए गए महेंद्र फौजी ढाबा, गढ़ बांगर में 4,000 वर्ग मीटर में नितिन व हरेंद्र यादव पुत्रगण राजाराम यादव द्वारा बनाए गए हाईवे किंग ढाबा, गांव गढ़ बांगर में ही 5,000 वर्ग मीटर में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माणाधीन ढाबे व गांव अठसैनी में 3,000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मोहम्मद अफजाल द्वारा शिवा ढाबा शक्ति चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। एचपीडीए के अधिकारियों ने पांचों होटलों को नियम अनुसार सील कर दिया। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन, अवर अभियंता आदि आधिकारी उपस्थित रहे।


























