हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। मंगलवार को दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन को सील कर दिया। एचपीडीए के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को बुलंदशहर रोड पर स्थित फिरोज बिल्डिंग के पास सलीमुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने पुलिस बल के सहयोग से निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन को सील कर दिया। इससे पूर्व मंगलवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुलंदशहर रोड पर ही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आशियाना कॉलोनी के पास फरजाना पत्नी मतलूब तथा गढ़ रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने प्रह्लाद नगर में राजीव खरबंदा द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी सील किया था। बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियंता अंगद सिंह, प्राधिकरण के अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700





























