👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के क्रम में सोमवार को गांव धनौरा में 600 वर्ग मीटर में मानकों के विपरीत बनी 16 दुकानों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि इन दुकानों का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया जिसके खिलाफ एचपीडीए के अधिकारियों ने कार्रवाई की।

प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता नीरज शर्मा और प्राधिकरण के आधिकारी, हापुड़ देहात पुलिस बल के साथ सोमवार को गांव धनोरा पहुंचे और लालचंद द्वारा बनाई जा रही 16 दुकानों को सील कर दिया। एचपीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर





























