हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण राजस्व बढ़ौत्तरी के लिए भवनों, दुकानों के मानचित्र पास कर रहा है, परंतु मानचित्र की खास बात को देखने में चूक कर रहा है।
लोगों ने भवनों को गिराकर भूतल को कई उपखंडों में बांट कर बेचा है जिसकी विक्रेता पर प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं होती। ये भवन भी आवासीय होते है। इन उपखंडों पर व्यवसायिक भवन बनाए जा रह है जिनमें से कुछ के मानचित्र पास है और बड़ी संख्या में नहीं है। अनेक उपखंडों पर बड़े-बड़े गोदाम, कारखाने, दुकानें बनी है।
प्राधिकरण व जिला प्रशासन को सर्व प्रथम लैंड यूज देखना चाहिए। आवासीय व कृषि भूमि पर व्यावसायिक भवन का निर्माण लैंड यूज परिवर्तित कराए बिना देना, राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाना है।
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050


























