हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अब हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार के एच ब्लॉक में 7 साल से अटके प्रोजेक्ट को गति देने के लिए निजी बिल्डर की तलाश कर रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण यहां पर 8 मंजिला फ्लैट बनाने की तैयारी कर रहा है। 10,000 वर्ग गज जमीन पर 216 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। मध्यम आय वर्ग श्रेणी के 152 और हाई इनकम ग्रुप श्रेणी के 64 फ्लैट बनाए जाएंगे। यहां 2 और 3 बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट पर करीब 26 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बताते चलें कि पहले अधिकारी इस प्रोजेक्ट को प्राधिकरण के ठेकेदारों से ही पूरा करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन चार साल पहले ठेकेदार और प्राधिकरण के अधिकारी में विवाद हो गया था जिसके बाद ठेकेदार न्यायालय चला गया था। ऐसे में अब निजी बिल्डर से प्रोजेक्ट पूरा कराने की तैयारी चल रही है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500




























