हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल जनपद हापुड़ के पास अपना औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया मेरठ सीमा में आता है जबकि यूपीएसआईडीसी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा गाजियाबाद जनपद की सीमा में लगता है।
प्राधिकरण अब 25 एकड़ भूमि में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेगा जिसके लिए अधिकारी लगातार भूमि का निरीक्षण भी कर रहे हैं। भूमि चयन होने के पश्चात अधिग्रहण की तैयारी शुरू की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि एचपीडीए के अधिकारियों का प्रयास है कि औद्योगिक क्षेत्र दूसरे जनपदों से भी जुड़े। ऐसे में गंगा एक्सप्रेसवे और हाईवे किनारे भूमि की तलाश की जा रही है। प्राधिकरण की मंशा है कि 25-25 एकड़ भूमि गंगा एक्सप्रेसवे या हाईवे 9, 334 के आसपास मिले जिससे उद्योग को रफ्तार मिलेगी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के अलावा एक आवासीय कॉलोनी भी विकसित की जाएगी।
ये भी पढ़ेःजान लें विटामिन ए की कमी से होने वाली बिमारियां
https://healthycharcha.in/know-the-diseases-caused-by-vitamin-a-deficiency/
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























