हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एचपीडीए ने गढ़मुक्तेश्वर में छह प्रकरणों में तथा पिलखुवा में एक प्रकरण में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा ना करें। गढ़ और पिलखुवा में चलाए गए अभियान के दौरान चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण तो तीन प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
पिलखुवा विकास क्षेत्र के निजामपुर में स्थित पेट्रोल पंप के पास अवनीश शिवा टूरिस्ट ढाबे का मानचित्र स्वीकृत न होने पर उसे सील कर दिया। इसी के साथ गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित गांव बदरखा में 10,000 वर्ग मीटर में मोहम्मद जमील खान और नीरज त्यागी द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग, गढ़मुक्तेश्वर में स्थित ठंडी सड़क पर चामुंडा मंदिर के सामने 10,000 वर्ग मीटर में दीपक शर्मा, राहुल शर्मा पुत्रगण के के शर्मा तथा जगबीर चौहान पुत्र किशोरी लाल द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में की गई प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा गांव में कृष्ण वीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह द्वारा 3,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, गढ़मुक्तेश्वर के गांव गढ़ बांगर में कृष्ण गोपाल अत्रि पुत्र हुकुमचंद अत्री व डीलर महावीर सिंह द्वारा 12,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसी के साथ गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला फ्लाईओवर के पास मोहम्मद जैनुल अबधी पुत्र डॉक्टर सुवराती द्वारा ढाई सौ वर्ग मीटर में अवैध रूप से किए गए होटल के निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की। गढ़मुक्तेश्वर में हुई इस कार्रवाई में चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण तथा दो मामलों में सीलिंग की कार्रवाई हुई।
अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, तुषार कांत जैन, नीरज शर्मा, अवर अभियंता सुभाष चंद्र चौबे, देशपाल सिंह, मोहम्मद हारुन, वीरेश कुमार राणा, राकेश सिंह तोमर प्राधिकरण के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

































