हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): परियोजना अधिकारी योगराज सिंह गौतम ने बताया कि प्रत्येक माह की 1 तारीख से 8 तारीख तक दीनदयाल अंतोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के उपघटक स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण अधिकतम 2 लाख एवं समूह लोन अधिकतम दस लाख लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति कार्यालय जिला नगरी विकास अभिकरण डूडा विकास भवन हापुड़ सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कमरा नंबर 4 में स्थापित हेल्प डेस्क पर आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ शहरी क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए इस आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, किसी बैंक से पूर्व में किसी प्रकार का कोई लोन शेष ना हो अथवा आवेदक किसी राष्ट्रीय कृत बैंक वित्तीय संस्थान शहरी बैंक की नजर में दोषी नहीं होना चाहिए। पहचान के रूप में आधार कार्ड, पहचान पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जिसमें आवेदक का नाम होना अनिवार्य है यदि आवेदक प्रस्तावित व्यवसाय में किसी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त किया है तो इस आशय का उपयुक्त प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना होगा । उक्त योजना के अंतर्गत आवेदन पूर्णत: निशुल्क है अतः योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु डूडा कार्यालय में स्थापित हेल्प दूरभाष नंबर 9548353053 सामुदायिक आयोजक सर्वेश कुमार एवं सामुदायिक आयोजक दीपक कुमार 7052150703 आवश्यकतानुसार संपर्क कर सकते हैं ।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























