साइबर ठगी से कैसे बचें सतर्कता है जरूरी












साइबर ठगी से कैसे बचें सतर्कता है जरूरी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):चालू कलैंडर वर्ष में एक जनवरी से लेकर अब तक हापुड में साइबर ठगी 69 मामले दर्ज हुए हैं।पुलिस ने ठगी की धनराशि वापिस कराई है और ठगी को जेल भेजा है।
साइबर ठगी की रिपोर्ट कहां दर्ज कराएं –
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि डिजिटल युग के बढते दौर में साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ा है, जिसकी रोकथाम के लिये विभिन्न उपाए किये जाते रहे हैं उसी के क्रम में ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा NCRP पोर्टल का गठन किया गया है जो पीड़ितो को ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा प्रदान करता है, जिस पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड/ ठगी के शिकार हुए व्यक्ति द्वारा सीधे शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। कोई भी नागरिक साइबर ठगी के मामलो मे NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करा सकते है।
सतर्कता से बचाव-
सभी खातो के लिये जटिल पारवर्ड का उपयोग करें।
अज्ञात प्रेषको से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ऐसे ईमेल से सावधान रहे जो वास्तविक होने के बजाए बहुत अच्छे लगते हो या संवेदनशील जानकारी मांगते हो।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी गोपनीयता सेटिंग की समीक्षा करें जिससे यह नियंत्रित किया जा सके की कौनसी जानकारी सार्वजनिक रुप से साझा की जाये।
अपने मोबाइल डिवाइस को मजबूत पासवर्ड से सुरक्षित रखें फिंगरप्रिन्ट या चेहरे की पहचान जैसे बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करने पर विचार करें।
ऑनलाइन, विशेषकर सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली जानकारी के प्रति सतर्क रहें तथा बैंक खाता संख्या पता या जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।
डीआईजी ने बताया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिये व्यक्तिगत सतर्कता बहुत आवश्यक है ऐसा करने से हम अपने आप को साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!