हापुड़ पुलिस की पैनी निगाह से कैसे बच गया अवैध बूचड़खाना?










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मजीदपुरा में छापा मारा और घर में चल रहे अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया. एसडीएम को मामले की जानकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र ने दी थी. बता दें कि हापुड़ पुलिस की नाक के नीचे यह धंधा चल रहा था जिस पर पुलिस की निगाह नहीं गई. जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले भी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एसडीएम ने एक अवैध बूचड़खाने पर छापा मारा था जहां नाली में पशुओं का खून बह रहा था. वहां भी पुलिस का खुफिया तंत्र फेल साबित हुआ. इन दोनों घटनाओं का पर्दाफाश नगर पालिका के सफाई निरीक्षक के सहयोग से एसडीएम सदर हापुड़ ने किया. ऐसे में पुलिस की कार्यशैली, गश्त और सतर्कता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606







Related Posts

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

🔊 Listen to this बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ से नाराज…

Read more

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

🔊 Listen to this दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेलहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने 5 वारंटी पकड़े

पुलिस ने 5 वारंटी पकड़े

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
error: Content is protected !!